जिला कारागार में महिला बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिला कारागार में महिला बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर_

रायबरेलीः- 23 अप्रैल 2026
          उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण कर महिला बन्दियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा महिला बंदियों से उनके मुकदमे में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी।
          निरीक्षण के पश्चात महिला बंदियों को विधिक रुप से जागरूक करने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन महिला बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।
          निरीक्षण के दौरान व विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल जयसिंह यादव, उपकारापाल सुमैया परवीन, अंकित गौतम व धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडलायुक्त व डीएम को विश्व हिंदू महासंघ भारत पत्रिका को भेंट किया गया

Fri Apr 24 , 2026
आजमगढ़।विश्व हिंदू महासंघ भारत के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडला आयुक्त जिलाधिकारी को मासिक पत्रिका भेंट किया गया। मंडल प्रभारी अमृत सिंह ने बताया की महन्त गोरखपुर गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी के प्रेरणा स्रोत संस्थापक विश्व हिंदू महासंघ भारत के मुख्य संरक्षक प्रदेश के मुखिया परम पुज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement