स्कूलों की पीटीएम में एचपीवी वैक्सीन के प्रति अभिभावकों व विद्यार्थियों को किया जाए जागरूक : विश्राम कुमार मीणा

जिले में अब तक लगाए जा चुके हैं 674 एचपीवी टीके, सरपंचों के नेतृत्व में ग्रामीणों में चलाया जाएगा अभियान।
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 अप्रैल : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों की पीटीएम बैठक में अभिभावकों व छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि जिला की सभी 14 से 15 वर्ष की बीच की सभी पात्र युवतियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा सके और जिला को सर्वाइकल कैंसर से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कुल 674 एचपीवी टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीकाकरण अभियान को और तेज किया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को लघु सचिवालय के स्वास्थ्य विभाग की एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पहले वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एचपीवी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय से स्कूल की अभिभावक-शिक्षक बैठक की तिथियां को प्राप्त करें और यह सुनिश्चित करें कि ये तिथियां स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा की जाए, ताकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक कर सकें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सत्रों की संख्या बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को कवर किया जा सके और टीकाकरण की प्रगति में सुधार किया जा सके। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीकाकरण एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए एचपीवी एक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में इसका शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र के लाडवा से किया था।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी गांवों के सरपंच अपने ग्राम के विकास और जन-कल्याण के कार्यों में तत्पर है। सरकार की सभी योजनाओं को गांव स्तर पर लागू करने के लिए सरपंच अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इसी तरह एचपीवी वैक्सीनेशन के अभियान की सफलता सीधे तौर पर सरपंचों के सहयोग और नेतृत्व पर निर्भर करती है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि यह टीका हमारी आने वाली पीढ़ी की बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए एक अमूल्य उपहार है। सभी के सक्रिय सहयोग से कुरुक्षेत्र के प्रत्येक पात्र तक इस टीके की पहुंच सुनिश्चित कर पाएंगे।
इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. शैलजा, डिप्टी डीईओ सीमा मदान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

75 लाख से अपग्रेड होगा मीडिया संस्थान का स्टूडियो : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Fri Apr 24 , 2026
75 लाख से अपग्रेड होगा मीडिया संस्थान का स्टूडियो : प्रो. सोमनाथ सचदेवा छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से संपन्न होगा मीडिया स्टूडियो : प्रो. महासिंह पूनिया। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में मल्टीमीडिया स्टूडियो को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement