77 केन्द्रों पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 1966मरीजों को मिला उपचार

77 केन्द्रों पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 1966
मरीजों को मिला उपचार

प्रभारी सीएमओ डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने किया पीएचसी व शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

   रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी/एडिशनल सीएमओ डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने पीएचसी बनकट (बिलरियागंज), पीएचसी अजमतगढ़ एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 मेले में जनपद के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन हुआ, जिसमें कुल 1966 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 793 पुरुष, 885 महिला एवं 288 बच्चे शामिल रहे। मेले में 78 चिकित्सक एवं 284 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही।
  मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीजों को उपचार प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से 330 गैस्ट्रो, 301 डायबिटीज, 213 त्वचा, 163 श्वसन, 106 उच्च रक्तचाप, 46 लीवर, 13 टीबी एवं 22 एनीमिया के मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 95 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई तथा 122 कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
 मेले में 108 मरीजों की कोविड हेल्प डेस्क पर जांच की गई, साथ ही 30 गोल्डन कार्ड बनाए गए। अन्य रोगों के 795 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया तथा 10 मरीजों को उच्च संस्थान हेतु रेफर किया गया।
  प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुँचाया जाए।


                                 मुख्य चिकित्साधिकारी 
                                          आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वांचल के लोगों को गुजरात की समृद्ध विरासत से जोड़ना मुख्य उद्देश्य- प्रो.संजीव कुमार

Mon Apr 27 , 2026
– ग्राउंड जीरो पर जाकर कुलपति ने की गुजरात-दिवस के तैयारियों की समीक्षा,आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के निर्देश व कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के मार्गदर्शन में आगामी एक मई को गुजरात दिवस मनाए जाने की तैयारियों की समीक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement