20 मई तक माटीकला कारीगर व शिल्पकार पुरस्कार हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

20 मई तक माटीकला कारीगर व शिल्पकार पुरस्कार हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
बदायॅू 27 अप्रैल। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता टीवी न्यूज़ बदायूंजिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार, द्वारा अवगत कराया गया कि माटीकला विधा के परम्परागत कारीगरों/माटीकला शिल्पियो को पुरस्कृत करने हेतु मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना में प्रजापति समाज के शिल्पकारो तथा कामगारों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। माटीकला पुरस्कार योजना में आवेदन करने हेतु आवेदक अपना ऑनलाइन पंजीकरण उ0प्र0 माटीकला बोर्ड की वेवसाइट नचउंजपांसंइवंतकण्पद पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2026 तक कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन के उपरान्त हार्ड कापी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। माटीकला पुरस्कार योजना में मण्डल स्तरीय प्रतिभागियों का चयन, चयन समिति द्वारा किया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु माटीकला पुरस्कार योजना में आवेदन करने हेतु कार्यालय जिला माटीकला/ग्रामोद्योग अधिकारी, मो0-शहबाजपुर, निकट पुरानी चुॅगी, बरेली रोड़ बदायूँ से सम्पर्क किया जा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने की गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Tue Apr 28 , 2026
डीएम ने की गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षाबदायूं 27 अप्रैल। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आगामी 29 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जनपद हरदोई में किये जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण […]

You May Like

Breaking News

advertisement