डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

रायबरेली:- 02 मई 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (आश्रम पद्धति) विद्यालय, सलोन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे नवीनीकरण व निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुवे कहा कि कार्य को मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनकी पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं।
उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सलोन चंद्र प्रकाश गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

Sun May 3 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण_ किसानों से अधिक से अधिक गेहूँ क्रय किया जाए – डीएम किसानों को भुगतान निर्धारित समय के अन्दर खातों में करें हस्तांतरित – डीएम रायबरेलीः- 02 मई 2026जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय […]

You May Like

advertisement