“ऑपरेशन स्माइल” के तहत एक माह में 37 बच्चों को मिला नया जीवन

पुलिस की पहल से मासूमों के चेहरे पर खिली मुस्कान।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 मई : जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” के तहत मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में माह अप्रैल में “ऑपरेशन स्माइल” चलाया गया। एक माह के दौरान पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 34 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया तथा 1 बच्चे को भीख मांगने की स्थिति से रेस्क्यू किया। ऑपरेशन के दौरान 2 गुमशुदा बच्चों को तलाश किया गया। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन के साथ मिलकर 5 स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाये गए। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए गए, जिनमें औद्योगिक इकाइयों, ढाबों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर काम कर रहे नाबालिग बच्चों की पहचान की गई। इसके अलावा सड़कों, ट्रैफिक सिग्नलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भीख मांग रहे बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बाल कल्याण समितियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने बताया कि “ऑपरेशन स्माइल” का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शोषण, उपेक्षा और असुरक्षित वातावरण से निकालकर उन्हें शिक्षा और बेहतर जीवन की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी और भिक्षावृत्ति जैसी कुरीतियों के खिलाफ समाज और पुलिस का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को संबंधित विभागों एवं बाल कल्याण संस्थाओं के सहयोग से पुनर्वास प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है, ताकि उन्हें शिक्षा, संरक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही हो या वे भीख मांगते नजर आएं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों के खातों में गेहूं खरीद के भेजे 1100 करोड़ 13 लाख 96 हजार 842 रुपए : विवेक आर्य

Sun May 3 , 2026
कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 2 मई : अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि जिले के किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 1100 करोड़ 13 लाख 96 हजार 842 रुपए 1 मई तक भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते […]

You May Like

advertisement