
आजमगढ़।
मिजवान की बेटियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीतकर आज़मगढ़ और पूर्वांचल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 मई 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई थी।
21 मई 2026 को जिलाधिकारी, आज़मगढ़ ने सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर संयोगिता प्रजापति, CEO गुरजीत कौर, सलीम खान (सीनियर मैनेजर), मनोज कुमार प्रजापति (डिप्टी मैनेजर), कोच नीरज एवं संजय उपस्थित रहे।
श्री कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी की यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।


