
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : गंगा दशहरा एवं भीषण गर्मी के चलते नागरिक सुरक्षा बरेली के अलखनाथ प्रखंड के वार्डन पोस्ट शाहबाद के वार्डनों एवं ज्ञानदीप सेवा समिति के सदस्यों द्वारा शरबत वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त व्यापारी एवं महिलाओं के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कमलजीत कौर, डिंपल मेहंदीरत्ता, पवन कालरा,हरीश भल्ला,धीरज मेहंदीरत्ता, नीरज मेहंदीरत्ता, मधु सक्सेना डिंपल मेहंदीरत्ता,नवीन चंडोक सुधीर, अजय, नरेश वर्मा, ऋषि कपूर, सोनू,विनय अग्रवाल, विमल सक्सेना, रजत अग्रवाल, पुनीत खन्ना,पंकज, अमित महेश्वरी आदि सहयोगी रहे।


