समग्र डेयरी विकास योजना अंतर्गत सायलेज चारा निर्माण हेतु दिया गया प्रशिक्षण

कोण्डागांव, 27 मई 2026/ पशुधन विकास विभाग द्वारा बुधवार को समग्र डेयरी विकास योजना अंतर्गत दुधारू गाय प्रदाय योजना से लाभान्वित आदिवासी महिला हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मक्का से सायलेज चारा निर्माण की तकनीक की जानकारी दी गई।

इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा सायलेज निर्माण प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया। हितग्राहियों को सायलेज कटिंग, आवश्यक सामग्री के मिश्रण तथा सुरक्षित भंडारण की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सायलेज के उपयोग से पशुओं को मिलने वाले पोषण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता जैसे लाभों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित 38 हितग्राही शामिल हुए। कार्यक्रम में एनडीडीबी से डॉ. सैकत सामंता, प्रबंध संचालक डॉ. एम.बी. सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोण्डागांव डॉ. नरोत्तम चंद्राकर, डॉ. सुरेंद्र कुमार नाग, डॉ. सुधरन मरकाम सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी ग्राम पंचायत में जहां-जहां मस्जिद है जहां धार्मिक स्थल है वहां के आसपास प्रागंण रोड के दोनों पटरी पर विशेष स्वच्छता अभियान

Wed May 27 , 2026
आजमगढ़ बकरीद के त्यौहार को देखते हुए जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में जहां-जहां मस्जिद है जहां धार्मिक स्थल है वहां के आसपास प्रागंण रोड के दोनों पटरी पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है शासन के मनसानरूप ग्रामीण सफाई […]

You May Like

advertisement