
(पंजाब) फिरोजपुर 27 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 30 मई से 5 जून 2026 तक रथ ग्राउंड, ढालपुर, कुल्लू में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा का वाचन करने के लिए गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी संत समाज के साथ कुल्लू पधार रहीं हैं। कथा के प्रचार के लिए दूसरी संध्या फेरी सिद्ध श्री बाल्मीकि मन्दिर, लंका बेकर कुल्लू से सायं 6 बजे बहुत धूमधाम से निकाली गई। संध्या फेरी का शुभारम्भ अध्यक्ष इकबाल, प्रधान पवन,सोनू,जीवन कला,द्वारा पूजन एवं दीप प्रचलित कर किया गया इस अवसर पर साध्वी गार्गी भारती, साध्वी मीनू भारती ने प्रभु का संकीर्तन किया ।
राम नाम के जयकारों ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। संस्थान के प्रवक्ता स्वामी धीरानंद जी ने कहा
“रमणे कणे कणे इति राम:”
जो कण कण में बसे, वही राम है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते हैं।उन्होंने विनम्रता, मर्यादा,धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार को दिया।
सारी संगत ने भी नाच गा कर इस संध्या फेरी का आनंद उठाया। मौहल्ला निवासियों ने संध्या फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया। संध्या फेरी में नशा ना करने का सन्देश भी दिया गया।


