नवजात बदलने की अफवाह निकली गलत, रेनबो हॉस्पिटल ने दी सफाईमानवीय भूल से हुई थी गलतफहमी, लापरवाह स्टाफ को हटाया गया: प्रबंधन

आजमगढ। शहर के रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल में नवजात बदलने की सोशल मीडिया पर फैली खबरों को अस्पताल प्रबंधन ने निराधार बताया है। शुक्रवार को शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर प्रबंधन ने इसे संवादहीनता और मानवीय भूल से उपजी गलतफहमी करार दिया।

अस्पताल प्रबंधक शशि पांडे ने कहा कि मामले को बेवजह तूल दिया गया। संवादहीनता के कारण परिजनों में कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिसे आपसी बातचीत से दूर कर लिया गया। अब परिजन संतुष्ट हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित स्टाफ को हटा दिया गया है।

यहां नहीं होती डिलीवरी: आईएमए
आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष सिंह ने स्पष्ट किया कि रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल प्रसूति केंद्र नहीं है। यहां सिर्फ बीमार बच्चों का इलाज होता है। उन्होंने बताया कि विवादित बच्चा बलिया से इलाज के लिए लाया गया था और परिजनों को उसकी पूरी जानकारी थी। डॉ. सिंह ने कहा, “यह कोई साजिश नहीं, बल्कि मानवीय भूल थी।”

अफवाहों से बचने की अपील
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। प्रबंधन और आईएमए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महोबा की बेटी को न्याय दिलाने वालों को डरा रही सरकार: कौशल सिंह उर्फ मुन्ना राय

Fri May 29 , 2026
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर महोबा की दलित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग करने वालों को डराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को महोबा जाने से रोके जाने की निंदा […]

You May Like

Breaking News

advertisement