
कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/अमित 30 मई : तपती गर्मी मे जब रेल से कोई यात्री उतरता है तो सबसे पहले ठन्डे जल की तलाश करता है। यात्रियों को ठंडा जल मिले इसके लिए श्री स्थाणु सेवा मण्डल हर वर्ष कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर वर्षो से जल सेवा करता आ रहा है। आज ईस सेवा का शुभारम्भ पूज्य महंत लक्ष्मीनारायण पुरी ने किया। ईस अवसर पर हरीश अरोड़ा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे। लक्की काठपाल वशिष्ठ अतिथि रहे। हरीश अरोड़ा ने अपनी सुपत्री समृद्धि अरोड़ा के जन्मदिन पर जलजीरे की सेवा दी। महंत लक्ष्मीनारायण पुरी ने सभी अतिथियों व श्री स्थाणु सेवा मंडल के सदस्यों को शुभ आशीर्वाद दिया और अपनी समाज के प्रति सेवाओं को जारी रखने की प्रेरणा दी। श्री स्थाणु सेवा मण्डल के प्रधान सतीश शर्मा जी ने आये हुऐ सभी लोगों का आभार व्यक्त किया! ईस अवसर पर हरीश अरोड़ा, समृद्धि अरोड़ा, लक्की काठपाल, सुरेंदर काठपाल, जगदीश अरोड़ा ( सीनियर सेक्शन इंजीनियर ), सुदेश पाल, रमेश वर्मा, सतबीर सैन, केवल कृष्ण, चन्दर प्रकाश, मन्नू, भाषी, दर्शन पाहवा, प्रेम मदान, नानक चंद गल्होत्रा, सुरेंदर हमबीरिया, योगेश गौड़, राधेश्याम, परवीन गुप्ता, गुलशन चावला, रमेश सचदेवा, अनिल पोपली उपस्थित रहे।


