मिठाई के दुकानदार को पीटकर किया घायल सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,गांव कुरतरा में मिठाई दुकानदार को पिता पुत्रों ने पीटकर किया घायल।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मेडिकल को भेजा है।
गांव कुरतरा निवासी राजपाल साहू ने बताया भिटौरा फाटक से गांव को जाने वाले रोड पर उसकी मिठाई की दुकान है।आरोपियों की भी उसी लाइन में दुकान है।बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे आरोपी पिता पुत्र अचानक उनकी दुकान पर आ गाए।गालियां देने लगे।विरोध करने पर लात घुसो से गिराकर खूब पीटा।पड़ोसी लोगो ने बचाया।पीड़ित की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए।शुक्रवार सुबह को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायल पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है।आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है।जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर होगा भव्य कार्यक्रम

Sat May 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब की एक सभा शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने करते हुए बताया कि हिंदी पत्रकारिता के शनिवार को 200 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष पत्रकारिता […]

You May Like

Breaking News

advertisement