ठिरिया खेतल निवासी युवक का शव जंगल में पड़ा मिला , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, बृहस्पतिवार दोपहर के बाद से गायब चल रहे गांव ठिरिया खेतल के युवक का शब पुलिस ने शुक्रवार दोपहर के बाद पास के गांव उनासी के जंगल से से बरामद किया है।मामला संदिग्ध लग रहा है।लेकिन सर में चोट लगने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।युवक की जेब से 25 हजार सात सौ 60 रुपए निकले है।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है।एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ हाइवे शिवम आशुतोष भी मौके पर पहुंचे है।
गांव ठिरिया खेतल निवासी राजेश प्रजापति (28) गांव से कुछ दूरी पर हाइवे किनारे मौजूद एक भट्ठे पर मजदूरी करता था।पिता सुमेरी लाल ने बताया बृहस्पतिवार दोपहर के बाद 3 बजे वह भट्ठे से मजदूरी के रूपये लेकर घर नहीं लौटा।रात तक घर नहीं लौटने पर तलाशी के समय किसी ने उनको गांव निवासी और पास के गांव उनासी दो युवकों के साथ देखने की बात बताई।इन लोगों से जब परिजनों बात की तो कुछ नहीं बताया।दोपहर के बाद पिता सुमेरी ने पुलिस को दोनो युवकों के नामजद तहरीर दी।जिस पर पुलिस ने गांव के युवक को उठाया।पूछताछ के दौरान युवक के बताने और मृतक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शब को उनासी के जंगल से बरामद कर लिया।युवक के सिर के पीछे हिस्से में चोट का निशान है।मृतक के पास से मजदूरी के 25 हजार सात सौ 60 रूपये बरामद हुए है।शब के पास से दो खाली शराब के पऊआ भी बरामद किए गए है।पुलिस ने रूपये पिता सुमेरी लाल को सौंप दिए।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए।शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फील्ड यूनिट टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए है।एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा और सीओ हाइवे शिवम आशुतोष ने भी घटना स्थल को देखा है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने पर और अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलन किड्स के समर कैंप ग्रैंड फिनाले में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Sat May 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : एलन किड्स, वीर सावरकर नगर, बरेली द्वारा आयोजित समर कैंप ग्रैंड फिनाले का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी एवं आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता तथा विशिष्ट […]

You May Like

advertisement