स्वास्थ्य विभाग के सारथी सुरेश कुमार सेवानिवृत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

विदाई सम्मान समाहरोह आयोजित।

कुरुक्षेत्र,31 मई : आज स्वास्थ्य विभाग के वाहन चालक श्री सुरेश कुमार के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कुरुक्षेत्र के सभी आरटीएस कर्मचारियों तथा सीएचसी बबैन के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने श्री सुरेश कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए एसएमओ डॉ. रमन जैन एवं डॉ. ऋषि सैनी ने श्री सुरेश कुमार को सेवानिवृत्ति की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री सुरेश कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष श्री पंकज अत्रि, भारतीय मजदूर संघ जिला कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा सहित जिले के समस्त आरटीएस कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने श्री सुरेश कुमार की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्मरणीय बताया तथा उन्हें सेवानिवृत्ति उपरांत सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन श्री संजीव कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह के अंत में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने श्री सुरेश कुमार को भावभीनी विदाई दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणेश सिटी सोसायटी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 05 जून से

Sun May 31 , 2026
आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज अपनी सुमधुर वाणी से श्रवण कराएंगे श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन, 31 मई : रामताल रोड़ स्थित गणेश सिटी सोसायटी के श्रीराधा नील माधव जू मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement