ग्राम पंचायतें गांवों में पेयजल व्यवस्था की संभालेंगी जिम्मेदारी : विश्राम कुमार मीणा

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, रखरखाव के साथ नए कनेक्शन देने और बिल भुगतान तक के कार्य पंचायतें करेंगी।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 31 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को एक नई दिशा मिलने जा रही है। अब जिला प्रशासन के साथ मिलकर गांव की पंचायत क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता को लेकर काम करेगी। इसके लिए ग्राम स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा और यह कमेटी पेयजल आपूर्ति से लेकर उसके रखरखाव, नए कनेक्शन देने और बिल भुगतान तक के कार्य को देखेगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने सराहनीय पहल की है। अब ग्रामीण स्तर पर एक कमेटी पेयजल आपूर्ति के मामलों को संभालेगी। इस कमेटी में विकास एवं पंचायत विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ-साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, युवा, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल से जुड़े सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने के साथ ही आने वाली समस्याओं या खराबियों को भी यह कमेटी अपने स्तर पर निवारण करवा सकेगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस संबंध में ग्राम पंचायतों को विस्तार से जानकारी देने के साथ सभी कार्य करने को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमएससी. सांख्यिकी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 15 जून तक करें अप्लाई

Sun May 31 , 2026
कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/अमित 31 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में सांख्यिकी एवं ऑपरेशनल रिसर्च विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी. सांख्यिकी कार्यक्रम की 45 सीटों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 […]

You May Like

Breaking News

advertisement