
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव अब जिन्दल ग्लोबल सिटी 29 सैक्टर के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र, 1 जून : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आगामी 4 जून 2026 को आयोजित किए जा रहे “नवीन अवसर अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव” के आयोजन स्थल में प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन किया गया है। अब यह महोत्सव डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन, सेक्टर-8 के स्थान पर जिन्दल ग्लोबल सिटी, सेक्टर-29, कुरुक्षेत्र के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि “नवीन अवसर अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव” 4 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक जिन्दल ग्लोबल सिटी, सेक्टर-29, कुरुक्षेत्र के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। डॉ. मनीष मिश्रा ने मीडिया प्रतिनिधियों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे इस महत्त्वपूर्ण पहल की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं, अभिभावकों और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र का कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे।


