बिलरियागंज में चक्रवाती तूफान और बारिश का कहर, पेड़ गिरे, दीवार ढही, यातायात हुआ प्रभावित

बिलरियागंज में चक्रवाती तूफान और बारिश का कहर, पेड़ गिरे, दीवार ढही, यातायात हुआ प्रभावित

बिलरियागंज (आजमगढ़)। बुधवार दोपहर अचानक आए तेज चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश ने बिलरियागंज क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिर गए, जबकि खेत बारिश के पानी से जलमग्न हो गए। एक मकान की दीवार ढहने की भी सूचना है।

जानकारी के अनुसार बिलरियागंज-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर सियरहा गांव के समीप सड़क किनारे स्थित एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे आवागमन लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ की डालियों को कटवाकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

वहीं चांदपुर गांव के पास खेत के किनारे स्थापित हाईमास्ट लाइट का खंभा तेज आंधी और बारिश की चपेट में आकर उखड़ गया और जमीन पर गिर पड़ा। इसके अलावा गांव निवासी अमित राय पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर राय की गौशाला की दीवार भी तेज हवाओं और बारिश के कारण ढह गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग घरों के अंदर दुबके रहने को मजबूर हो गए। कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व साइकिल दिवस पर के0सी0एम0टी0 बरेली में साइकिल रैली का आयोजन

Thu Jun 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक […]

You May Like

advertisement