
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : वरिष्ठ कवि एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर आचार्य देवेंद्र देव जी को वीर रस के कवि के रूप में मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में सम्मिलित किया गया।
उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें बधाई दी गई। बधाई देने वालों में ऋषि कुमार शर्मा च्यवन, डॉ रंजन विषद, उदितेंदु वर्मा निश्चल ,पप्पू वर्मा, हिमांशु श्रोतीय निष्पक्ष, उपमेंद्र सक्सेना, कुलदीप वर्मा एवं डॉ मुकेश मीत आदि लोग सम्मिलित रहे।


