तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का हुआ समापन, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

लोक कलाओं को जीवित रखने के लिए युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : डॉ. पूनिया

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 जून : कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र के कला कीर्ति भवन में आयोजित तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक एवं हरियाणवी लोक कला के मर्मज्ञ डॉ. महासिंह पूनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के कार्यालय प्रभारी धर्मपाल गुगलानी तथा कार्यशाला प्रशिक्षक मीनाक्षी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डा. महा सिह ने कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक और पारंपरिक सांझी कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन किया और कलाकारों के हुनर की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि सांझी हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अमूल्य हिस्सा है। उन्होंने महिलाओं को सांझी कला के प्रति निरंतर प्रेरित करते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि लोक कलाओं को भविष्य में जीवित और जीवंत रखने के लिए युवा वर्ग को इस अभियान के साथ जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. पूनिया ने कहा कि हमारी पारंपरिक कलाएं ही हमारी असली पहचान हैं और नई पीढ़ी को इनसे परिचित कराना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विलुप्त हो रही लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन में मील का पत्थर साबित होती हैं। वहीं कार्यशाला प्रशिक्षक मीनाक्षी ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य हरियाणवी लोक कला सांझी के पारंपरिक स्वरूप को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। 05 से 07 जून 2026 तक चली इस कार्यशाला में स्थानीय महिलाओं, युवतियों और कला प्रेमियों ने भाग लिया, जिसके लिए विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक के.एम. पाण्डुरंग के दिशा निर्देश में चित्रकला अधिकारी रेनू हुड्डा ने भरसक प्रयास कियो। तीन दिनों तक प्रतिभागियों ने मिट्टी, गोबर और प्राकृतिक रंगों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुंदर सांझी का निर्माण किया। कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. महासिंह पूनिया ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर कार्यशाला प्रतिभागी सुरेखा ने अपना अनुभव साझा किया। समापन अवसर पर सीमा काम्बोज, विकास शर्मा, वेदिता, मुस्कान, जयवंती, रितु, बेबी, बिमला, कशिश, ईशिका, नवनीत, सुदेश, डा. राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार्मिक और पर्यावरणीय चेतना का संगम: महादेव गौशाला में स्थापित होगी 'नक्षत्र वाटिका' : अशोक रोशा

Sun Jun 7 , 2026
धार्मिक और पर्यावरणीय चेतना का संगम: महादेव गौशाला में स्थापित होगी ‘नक्षत्र वाटिका’ : अशोक रोशा​थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 जून : नकुल शाखा पुरुषोत्तम मास रविवार गौ सेवा संकल्प के अंतर्गत एक अत्यंत सराहनीय और सनातन परंपरा को समृद्ध करने वाले कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके तहत […]

You May Like

Breaking News

advertisement