सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 द्वारा पुलिस आरक्षी परीक्षा में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 के पोस्ट वार्डन संजय कुमार शर्मा ने बताया कि वार्डनों एवं स्वयंसेवकों ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत शहर जंक्शन पर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, लगन एवं मेहनत के साथ निभाई।
परीक्षा के दौरान दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सिविल डिफेंस टीम में प्रीती सक्सेना (D/Pw), पंकज कुमार( s/w), लोकेश मौर्य, अनीता मौर्य एवं अंजली कटियार ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। स्वयंसेवकों ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी देने, मार्गदर्शन करने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए टीम लगातार सक्रिय रही। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए सेवा भावना का परिचय दिया।
सिविल डिफेंस के इस सहयोग से परीक्षार्थियों को काफी सुविधा मिली तथा परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रशासन को भी सहायता प्राप्त हुई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दान शनिचरा मंदिर स्वामित्व विवाद की जांच, एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Tue Jun 9 , 2026
बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के दान शनिचरा मंदिर के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद की जांच के क्रम में सोमवार शाम उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों एवं संबंधित पक्षों की उपस्थिति में मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सभी पक्षों की बातें सुनीं। निरीक्षण […]

You May Like

advertisement