
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा महानगर के पशुपतिनाथ मंडल के वार्ड 75 एजाज नगर में एक हस्ताक्षर अभियान ग्रेट निकोबार की भूमि से सरकार द्वारा कॉरपोरेट जगत के अपने मित्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने की नियत, प्राकृतिक व जैविय हनन एवं आदिवासियों के वन क्षेत्र छीने जाने पर रोक लगाने हेतु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा देशव्यापी आव्हान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. की अगुवाई में प्रारंभ हुआ एवं कार्यक्रम के मेजबान पार्षद सादिक अंसारी जी रहे । तथा इस अवसर पर बोलते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि ग्रेट निकोबार के अछूते वन क्षेत्र को कारपोरेट जगत के अपने प्रिय मित्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने की नियत से सरकार द्वारा किए गए कुत्सित प्रयास व अनावश्यक प्रस्तावित विकास– पर्यावरण, जैव विविधता एवं आदिवासियों के हितों के खिलाफ हैं, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष मा. श्री राहुल गांधी लगातार देश के प्राकृतिक संसाधनों, वन क्षेत्रों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को मजबूती से उठा रहे हैं तथा इस विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने हेतु यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
महानगर महामंत्री व पार्षद सादिक अंसारी ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान समाज में जन जागरण करने, सरकार की नियत, पर्यावरण असंरक्षण एवं आदिवासियों के वन क्षेत्र छीने जाने को उजागर करता है ।
डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने की नीयत से ग्रेट निकोबार के वन क्षेत्र को उन्हें सौंपने की प्रक्रिया अपना रहे हैं; जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और जरूरत पड़ी तो इसके लिए सड़कों पर भी संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पं. राज शर्मा, प्रवीण मिश्रा, रमेश चंद श्रीवास्तव, तीरथ मधुकर, सुरेश दिवाकर, मो. शाहिद खान, मो. कमर खान, मो. फहीम अंसारी, आसिफ इकबाल, सैयद फहीम अली, जितेंद्र बाबू, सोहनलाल एवं जोया खान आदि उपस्थित रहे।


