आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा 11 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले के तहसील जांजगीर के ग्राम बिरगहनी च निवासी श्री हर्ष मानिकपुरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती उषा महंत, ग्राम खोखरा निवासी श्री बलदेव प्रसाद सूर्यवंशी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरी बाई सूर्यवंशी, ग्राम पीथमपुर निवासी श्री शंकर लाल साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती रामेश्वरी देवी, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोनार निवासी श्री धनीराम निषाद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती डोमरीन निषाद एवं तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कटौत निवासी श्री मनबोध कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती तेरस बाई कश्यप को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

Thu Jun 11 , 2026
जांजगीर-चांपा 10 जून 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के मॉडल उत्तर 20 मई 2026 को जारी कर अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित […]

You May Like

advertisement