रात आई तेज़ आँधी पानी ने पेड़ को जमीन से और छोड़ा

200 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ 15 मई को गिरा, मकानों पर मंडराया खतरा: लोगों में दहशत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

​बरेली : शहर के किला थाना क्षेत्र अंतर्गत खन्नू मोहल्ला स्थित हरि ज़ियारत के पास 15 मई को उस समय हड़कंप मच गया था, जब लगभग दो सौ वर्ष पुराना एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ ज़मीन छोड़कर पास की रहने वाली नगमा के मकान और विनोद के मकान व कमल जर्नल स्टोर की दीवार पर आज भी टिका हुआ है।पेड़ के इस तरह झुकने से आसपास के रिहायशी मकानों पर भारी खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
​मिली जानकारी के अनुसार, हज़रत शहीद मर्द बाबा के मज़ार के बाहर स्थित यह ऐतिहासिक पाकड़ का पेड़ पिछले दिनों आई तेज़ आंधी की वजह से ज़मीन से हिल गया था। अब पेड़ ने पूरी तरह से ज़मीन छोड़ दी और ढहते हुए पास के मकानों की दीवार पर जाकर टिक गया। गनीमत रही कि पेड़ पूरी तरह धराशायी नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रात आई तेज़ आँधी पानी के कारण पेड़ ने और ज़मीन छोड़ दी है और दीदार में भी दरार पड़ गई हैं।
दरगाह मर्द शाह बाबा हरि ज़ियारत के मुतावल्ली सय्यद मुदस्सर अली ने बताया कि ​पाकड़ का पेड़ आज पूरी तरह ज़मीन छोड़ चुका है और पास के घर की दीवार के सहारे टिका है। इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। हमने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए थाना किला और वन विभाग को इसकी लिखित सूचना दे दी है।”
संम्बन्धित विभागों को सूचना के बाद भी लगभग 28 दिनों का समय बीतने के बाद भी अभी तक पेड़ को लेकर कोई कार्य नही हो पाया है।
समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल दखल देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और नगर निगम को शहर भर में ऐसे सभी जर्जर और क्षतिग्रस्त पेड़ों का त्वरित सर्वे करवाना चाहिए जो आंधी-तूफान के कारण संवेदनशील हो चुके हैं। समय रहते इन पेड़ों को हटवाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की जनधन की हानि को रोका जा सके।
​फिलहाल, स्थानीय लोग वन विभाग की टीम के पहुंचने और पेड़ को सुरक्षित हटाने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि इलाके के लोगों को इस बड़े खतरे से निजात मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तेज तूफान और ऑंधी के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने आवागमन एवं बिजली व्यवस्था की सूचना पर तत्काल संबंधित विभागों को मौके पर भेजकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Fri Jun 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस बीती रात आए तेज़ तूफान और आंधी के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ऐसे समय में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की त्वरित एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement