
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : गत दिवस बीती रात आए तेज़ तूफान और आंधी के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ऐसे समय में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली देखने को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर भेजकर रास्तों से गिरे पेड़ों को हटाने, बिजली व्यवस्था बहाल कराने और जनजीवन को सामान्य बनाने के निर्देश दिए।
डीएम अविनाश सिंह एक ऐसे अधिकारी हैं ।
चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में तुरंत निर्णय लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उनकी सक्रियता, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और प्रशासनिक दक्षता के कारण आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। संकट की घड़ी में उनका नेतृत्व वास्तव में सराहनीय है


