बच्चों के विकास के लिए मिडब्रेन एक्टिवेशन का बहुत महत्त्व है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 13 जून : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के पावन सान्निध्य में बालोत्सव कार्यक्रम 8 जून से 13 जून 2026 तक बहुत धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें बच्चों को ध्यान, प्रज्ञा, उत्सव के साथ मिडब्रेन एक्टिवेशन सिखलाया गया। आचार्य देवेन्द्र जी ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया। आँखों पर काली पट्टी बांधकर स्टेज पर बच्चों ने सुन्दर सुन्दर प्रतिभा दिखलाई। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देखकर सभी आश्चर्य चकित हो गये।
समर्थगुरू जी ने सभी अभिभावकों और बच्चों को आशीर्वाद दिये और बताया कि यह लिटल बुद्धा है।
बच्चें इस कार्यक्रम में उत्सव, ध्यान और प्रज्ञा सीखते है। बालोत्सव कार्यक्रम से सतयुगी बच्चें होंगे। अभी 21 वी सदी की उत्तरार्ध पीढ़ी तैयार हो रही है। यह आध्यात्मिक मेला है।
अन्य बच्चों की अपेक्षा में विशेष यह बच्चे समर्थगुरु धाम के आयोजित कार्यक्रम से ज़ोरबा दि बुद्धा बनेंगे। सनातन धर्म के सच्चे सन्त सिपाही बनेंगे।
जो डेस्टिनेशन कोऑर्डिनेटर आचार्य गगन के निर्देशन में शुरू हुआ। आचार्य कुलदीप ने सभी साधकों को सनातन धर्म की वैज्ञानिकता बताई। समर्थगुरु धाम के केंद्रीय संयोजक आचार्य दर्शन जी ने बताया कि समर्थगुरु धाम मुरथल , हरियाणा में अगले वर्ष बालोत्सव कार्यक्रम 1जून से 6 जून 2027 को होगा। बच्चों के माता पिता सिद्धार्थ ध्यान योग, सुरति योग, दाम्पत्य प्रज्ञा और वात्सल्य प्रज्ञा कार्यक्रम इस अवधि में कर सकते है।
आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने विशेष बताया कि साक्षी का अर्थ है निराकार के तल पर,आत्मा के तल पर जीना-सब्जेक्टिव लिविंग। संसार हो या परमात्मा, दोनों के प्रति जागरण निराकार के तल पर ही संभव है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिटों द्वारा 312 लोगों को उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सेवाएं

Sun Jun 14 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा संचालित तीन मोबाइल मेडिकल युनिटों द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 जून : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा जिला कुरुक्षेत्र में संचालित दो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स ने शनिवार को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के ओपी जिन्दल पार्क पहुंचकर […]

You May Like

advertisement