विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष

कृषि विज्ञान केन्द्र जाबर में किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

जैविक खेती, आधुनिक तकनीक के साथ नवाचारों की दी जाएगी जानकारी

बलरामपुर, 14 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के बारह वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में संपूर्ण प्रदेश में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहिमूलक योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत 16 जून 2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र जाबर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न योजना अंतर्गत हितग्राहियों सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उद्यानिकी, कृषि, पशुपालन, मछली पालन, कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उप संचालक कृषि ने अपील की है कि अधिक से अधिक किसान कार्यक्रम में पहुंचकर लाभ ले।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन की पहल

Sun Jun 14 , 2026
15 से 17 जून तक विकासखण्डवार शिविर का आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आमजनों को मिलेगा त्वरित समाधान बलरामपुर, 14 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षाधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर विभागीय जनसमस्या निवारण शिविर […]

You May Like

Breaking News

advertisement