
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
चंडीगढ़, 14 जून : आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा प्रदेश इकाई का नवीनीकरण एवं मजबूती के साथ विस्तार करते हुए फरीदाबाद हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार जांगड़ा को आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक की संस्तुति एवं सहमति तथा राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य अरुण भारद्वाज एवं वीरेंद्र सोनी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा डॉ. संजीव कुमारी से विचार विमर्श करने के उपरांत अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत द्वारा नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


