नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सहित हेल्पलाइन नंबर्स जारी

जगदलपुर, 17 जून 2026/ जिले में आगामी मानसून सीजन के दौरान बाढ़ आपदा प्रबंधन सहित आम जनता की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर और तहसील कार्यालयों के अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। साथ ही उक्त बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जिसके तहत कलेक्टोरेट जगदलपुर में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना मोबाइल नंबर 94792-63268 को नोडल अधिकारी और अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मोहनलाल भारद्वाज मोबाइल नंबर 82340-85961 को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह जिले के अंतर्गत सभी तहसील स्तर में भी बाढ़ आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके तहत तोकापाल तहसील में नायब तहसीलदार श्री गजेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनसे दूरभाष नंबर 07782-299800 पर संपर्क किया जा सकता है। बकावण्ड तहसील में नायब तहसीलदार श्री सुनील कुमार ध्रुव (मो. नं. 89821-85621) और लोहण्डीगुड़ा तहसील में नायब तहसीलदार सुश्री खुशबू नेताम (मो. नं. 83050-17218) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं जगदलपुर तहसील कार्यालय के अंतर्गत तहसीलदार श्री राहुल कुमार गुप्ता (मो. नं. 62635-50976) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी सहायता के लिए नायब तहसीलदार श्री डोमनलाल सहारे (मो. नं. 62618-23395) और श्री लखीराम पाण्डे (मो. नं. 75873-36665) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह बास्तानार तहसील में राजस्व निरीक्षक श्री राजेश कुमार तिवारी (मो. नं. 83196-57457) को नोडल और श्री पवन कुमार नेताम (मो. नं. 79996-44566) को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व मिला है। दरभा तहसील में नायब तहसीलदार श्री जयंत कुमार (मो. नं. 88178-22554), बस्तर तहसील में श्रीमती फूलबती भूआर्य (मो. नं. 75669-66955) और नानगुर तहसील में नायब तहसीलदार श्री रोहन बिसी (मो. नं. 82249-67272) को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त भानपुरी तहसील में नायब तहसीलदार श्री चन्द्रकुमार साहू (मो. नं. 78698-24115) को नोडल अधिकारी तथा राजस्व निरीक्षक श्री मुकेश कोर्राम (मो. नं. 85448-12513) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि करपावण्ड तहसील में राजस्व निरीक्षक श्री देवेन्द्र श्रीवास (मो. नं. 70007-87094) को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बाढ़ या जलभराव जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु अपने नजदीकी क्षेत्र के इन संबंधित दूरभाष और मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।


