
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता।
हिसार, 2 जुलाई : निकटवर्ती गांव चौधरीवास में स्थित श्री कृष्ण सुदामा गौधाम (छतरियों वाली)गौशाला में गौशाला के प्रधान सजंय डालमिया,गोपाल डालमिया,पवन डालमिया, हरिकिशन डालमिया, संजीव मित्तल (काका बाऊ) गौधाम कार्यकारणी व गांव वासियों की उपस्थिति में बेजुबान पक्षियों के लिए छ. मंजिल ‘पक्षी विहार’ (पक्षियों का रहन बसेरा) बनवा कर समर्पित किया।
श्री कृष्ण सुदामा गौधाम(छतरियों वाली) गौशाला प्रधान संजय डालमिया ने बताया कि इस रहन बसेरा में एक साथ लगभग दो हजार पक्षी विश्राम कर सकते हैं व बारिश के मौसम में उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
संजय डालमिया ने कहा कि बेजुबान पक्षियों की सेवा करना मानवता और अध्यात्म का सबसे सुंदर रूप है। इससे मनुष्य को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पक्षियों को दाना-पानी व उनके विश्राम करने के लिए रहन बसेरा की व्यवस्था करने से ग्रह दोष दूर होते हैं, व्यापार में बरकत होती है और रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।इसलिए हमें बेजुबान पक्षियों के लिए पानी व दाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
इस अवसर पर गौशाला के सदस्यगण व गांव वासी उपस्थित रहे। चित्र,पक्षियों के लिए ‘पक्षी विहार'(पक्षियों का रहन बसेरा) समर्पित करते हुए।


