उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण,साफ सफाई पर जताई नाराजगी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली गांव में स्थित फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की कान्हा गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को प्रशासन हरकत में आया। मीरगंज नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार दोपहर के चिटौली गांव में जाकर गौशाला का निरीक्षण किया और नाराजगी व्यक्त करते हुए (ईओ) अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर की फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था दुरस्त करने का सख्त निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला के निर्देशन पर नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की चिटौली गांव में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अरविंद कुमार को गौशाला परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। पशु आहार के स्टॉक में भी कमी पाई गई। मौके पर चार घायल गौवंश मिले, जिनके तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए। मीरगंज नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित सफाई, पर्याप्त चारा और पशु आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बीमार गौवंश को लेकर डॉक्टर देश दीपक को शक्त निर्देश देकर जल्द व्यवस्था दुरस्त करने को कहा। मीरगंज नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि गौशाला में गंदगी एवं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई, और कई और कमियां भी प्रकाश में आई हैं। उन्होंने ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर की फटकार लगाकर गौशाला की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। और बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप गौवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में यदि ऐसी स्थिति दोबारा मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौशाला के निरीक्षण के दौरान ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर. देश दीपक सिंह, लेखपाल आदित्य गंगवार, सभासद अबोध सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद तस्लीम उर्फ टिंकू सभासद मौलाना अहसन अंसारी सहित नगर पंचायत एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की कान्हा गौशाला की बदहाली, घायल गौवंश और गंदगी को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद तत्काल संज्ञान लेकर तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार के द्वारा निरीक्षण कराया, गौशाला में व्यवस्था ठीक ना मिलने पर गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामपुर निवासी शिवकुमार चंदन जी की बाल कविताओं को बच्चों ने दिया अपना स्वर

Thu Jul 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : रामपुर के ज्वालानगर स्थित प्रभावती कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने वरिष्ठ कवि चंदन जी की बाल कविताओं को गुनगुनाते हुए कक्षाओं में प्रस्तुति दी। इन छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से परी, उन्नति, अभिमन्यु, आरुषि प्रजापति, रचित यादव आदि बच्चों ने उत्तम […]

You May Like

Breaking News

advertisement