वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में मंचित होगा नाटक युग परिवर्तन,राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

कला कीर्ति भवन में 15 जुलाई को होगा नाटक ‘युग परिवर्तन’ का मंचन,कुरुक्षेत्र के कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 जुलाई : वंदे मातरम् राष्ट्र गीत की सार्धशती के उपलक्ष्य और महाकवि कालिदास जयंती के गरिमामयी अवसर पर कुरुक्षेत्र की पावन धरा एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का मुख्य केंद्र बिंदु युवा रंगमंच से राष्ट्र जागरण का संकल्प है। एक ही दिन एक ही समय पर देशभर में लगभग 150 नाटकों का मंचन होगा, जिसमें लगभग 4000 रंगकर्मी अपनी प्रतिभा दिखाएगें। यह जानकारी न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी ने दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र वासियों के लिए हर्ष का विषय है कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा से चुने गए दो दलों में कुरुक्षेत्र की सक्रिय नाट्य संस्था न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप को भी अपना नाटक मंचित करने का अवसर मिला है। हरियाणा कला परिषद के सहयोग से बुधवार 15 जुलाई को कुरुक्षेत्र के कला कीर्ति भवन में शाम 6 बजे विकास शर्मा के लेखन और निर्देशन में नाटक युग परिवर्तन, वंदे मातरम की हुंकार का मंचन किया जाएगा। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप, कुरुक्षेत्र द्वारा तैयार किए गए नाटक युग परिवर्तन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हिन्दी भाषा में तैयार 65 मिनट का यह नाटक दर्शकों को देश प्रेम, राष्ट्रीय चेतना और इतिहास के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगा। सेठी ने बताया कि कार्यक्रम सही समय पर प्रारम्भ होगा तथा लाईव प्रस्तुति के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग नाटक का आनंद ले सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने गांव अढोनी मन्दिर के पुजारी मारपीट मामले में आरोपी पंकज से करवाई निशानदेही

Sun Jul 12 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक आज 12 जुलाई को थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रंधीर सिंह के मार्गनिर्देश में पुलिस टीम आरोपी पंकज को गांव अढोनी लेकर पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही करवाई जहाँ पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुजारी बाबा योगीराज गिरी से […]

You May Like

Breaking News

advertisement