
स्वच्छता पखवाड़ा 2026: भारत पेट्रोलियम ने अजमेर में निकाली पद रैली, आनासागर चौपाटी पर किया श्रमदान
अजमेर (वीवी न्यूज ब्यूरो चीफ, सैयद हामिद अली)। भारत पेट्रोलियम एलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट नसीराबाद (अजमेर) द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत रविवार, 12 जुलाई 2026 को अजमेर शहर में एक भव्य पद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
प्रादेशिक प्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रैली की शुरुआत भारत गैस प्लांट के प्रादेशिक प्रबंधक श्री अजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर की। यह पद रैली वैशाली नगर स्थित एच.के.एच. स्कूल से प्रारंभ हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई रीजनल कॉलेज चौपाटी पर जाकर संपन्न हुई।
200 से अधिक लोगों ने निभाई भागीदारी, किया श्रमदान
रैली में अजमेर के समस्त भारत गैस वितरकों और उनके स्टाफ सहित लगभग 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के समापन पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को चरितार्थ करते हुए भारत पेट्रोलियम एलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट नसीराबाद की टीम द्वारा आनासागर चौपाटी पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया और श्रमदान किया गया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस गरिमामयी आयोजन में भारत पेट्रोलियम के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- श्री अजय यादव (प्रादेशिक प्रबंधक)
- श्री दीपक नायर (संयंत्र प्रबंधक)
- श्री अतेश फोजदार (विक्रय अधिकारी)
- श्री कुलदीप वर्मा (सुरक्षा अधिकारी)
- श्री गणेश एम. (अभियांत्रिकी अधिकारी)
- श्री चंद्र शेखर वाघमारे (एडमिन अधिकारी)
- मिस मनीषा दास
- श्री योगेश विमल (प्लानिंग अधिकारी)
- श्री रतन माथुर
सभी अधिकारियों और संभागियों ने मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

