पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक से मारपीट और लूट का आरोप, चालकों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक अधिकारी द्वारा डीसीएम चालक को थप्पड़ मारने और मारपीट करने की घटना से वाहन चालकों में भारी रोष है। इस घटना के विरोध में ‘वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत’ के बैनर तले चालकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव के नेतृत्व में चालकों ने सदर एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इससे पहले, आक्रोशित चालक आबकारी कार्यालय पहुंचे और उप आयुक्त से मिलने का प्रयास किया। मुलाकात न होने से नाराज चालक कुछ घंटों तक रिक्शा स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। चालकों ने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने बताया कि 1 जुलाई को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक निजी वाहन से आए तीन वर्दीधारी सिपाहियों, एक महिला सिपाही और एक सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्ति ने ओवरटेक करके एक डीसीएम गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्ति ने संगठन के चालक अखिलेश वर्मा को गाड़ी से नीचे उतारकर बर्बरतापूर्वक पीटा और अपनी गाड़ी में बंधक बना लिया।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आरोप है कि अन्य वर्दीधारी सिपाहियों ने दूसरी गाड़ी के चालक सौरभ साहू के साथ भी मारपीट की और उसकी जेब से ₹24,000 की नकदी छीन ली। संगठन ने सिविल ड्रेस में मौजूद व्यक्ति और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और लूटी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान के सहयोग से जिला कारागार में आयोजित हुआ ध्यान योग शिविर

Tue Jul 14 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान के सहयोग से जिला कारागार में आयोजित हुआ ध्यान योग शिविर रायबरेली:- 13 जुलाई 2026मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के मार्गदर्शन में अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान से […]

You May Like

Breaking News

advertisement