दीपेंद्र सिंह हुड्डा को कश्यप समाज की अनदेखी पर सौंपा ज्ञापन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : हरियाणा से कांग्रेस के युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके दिल्ली स्थित आवास पर कश्यप समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों तथा वर्ष 2026 में कांग्रेस संगठन की जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्तियों में कश्यप समाज की अनदेखी का मुद्दा उठाया। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी सेल सोनीपत सुशील कश्यप तथा पूर्व प्रदेश संयोजक एवं जिला प्रभारी ओबीसी सेल पानीपत प्रवीण कश्यप दयालपुर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
ज्ञापन में कहा गया कि कश्यप समाज हरियाणा में बड़ी संख्या में मतदाता रखता है और कांग्रेस को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि आगामी प्रदेश कार्यकारिणी एवं संगठनात्मक नियुक्तियों में कश्यप समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि समाज का विश्वास पार्टी के प्रति और मजबूत हो सके।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कालका से फरीदाबाद तक यमुना पट्टी के अनेक विधानसभा क्षेत्रों में कश्यप समाज का प्रभाव है। वहीं रादौर, लाडवा, शाहाबाद, थानेसर, पिहोवा, जगाधरी, कैथल और पूंडरी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में समाज के हजारों मतदाता हैं। इसके अलावा इंद्री से पानीपत ग्रामीण क्षेत्र, करनाल और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्रों में भी समाज का बड़ा वोट बैंक होने का दावा किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि संगठन में समाज को सम्मानजनक भागीदारी दी जाती है तो वर्ष 2029 के चुनावों में कांग्रेस को इसका सकारात्मक लाभ मिल सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव नियुक्त सीडीओ राकेश कुमार पटेल से ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने की शिष्टाचार मुलाकात, किया भव्य स्वागत

Wed Jul 15 , 2026
​आजमगढ़ (15 जुलाई 2026): जनपद आजमगढ़ के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री राकेश कुमार पटेल जी के आगमन पर विकास भवन पहुंचकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा नवागत सीडीओ का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। ​मुलाकात […]

You May Like

Breaking News

advertisement