हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से डीडीबी-डीएववी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता और जीवन रक्षक तकनीक का सफलतापूर्वक किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 18 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से डीडीबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता और जीवन रक्षक तकनीक (CPR) सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल और प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर पाल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 इस सत्र के दौरान हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों— डॉ. साहिल गुलेरिया और डॉ. पूजा मंगल ने विद्यार्थियों को बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डॉ. पूजा मंगल ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी रूढ़ियों को दूर करने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. साहिल गुलेरिया ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे किसी की जान बचाई जा सके। 

कार्यक्रम में उपस्थित डेंटल सर्जन डॉ. रोहित अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को ओरल हेल्थ से जुड़े जरूरी टिप्स दिए।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भारत विकास परिषद और स्कूल प्रबंधन के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रमुख श्रीमती जनक चौधरी, चेयरपर्सन श्री सुभाष चौधरी, पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश ग्रोवर और सीनियर भारत विकास मेंबर श्री डीआर गोयल ने मुख्य भूमिका निभाई।
इसके साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल निशा मलिक, परिषद के सचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रेस सचिव सुरेंद्र विज, कुलभूषण ग्रोवर, पूर्व महिला प्रमुख श्रीमती संगीता बजाज, सुखविंदर बेरी, सुदेश गोयल, रेनू धवन, प्रिया धवन, रवि ग्रोवर, पूजा चंदन और रमेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

 सभी अतिथियों और स्कूल प्रशासन ने हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की इस अनूठी और जनहितैषी पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने की इच्छा जताई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनु की शानदार पहल

Sat Jul 18 , 2026
पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनु की शानदार पहल मेहनगर आजमगढ़ मिली जानकारी के अनुसार पल्हना धाम व बाजार के मुख्य मार्ग पर भारी जल जमाव था जिसकी सूचना स्थानीय प्रमुख को हुई और वो अपनी टीम को लेकर पानी मे उत्तर गये और सहयोगियों के साथ जल निकासी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement