खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई खाद्य पदार्थ के12 नमूने को जांच के लिए भेजे

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई खाद्य पदार्थ के12 नमूने को जांच के लिए भेजे

आजमगढ़: आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 12 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
अभियान के दौरान निजामाबाद से पनीर और रिफाइंड सोयाबीन तेल, सरसेना खालसा से पनीर और रिफाइंड सोयाबीन तेल, गंभीरपुर से रिफाइंड सोयाबीन तेल और कलाकंद बर्फी, महराजगंज से गुलाब जामुन, लाटघाट से बर्फी, जहानागंज से मूंगफली का दाना, परानापुर से दूध, छितौनी से अरहर दाल तथा बूढ़नपुर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा विभाग द्वारा जारी खाद्य पंजीकरण प्रमाणपत्र को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से व्यापारियों और आम लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि पर्व और त्योहारों को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि खुले में रखे या अस्वच्छ परिस्थितियों में संग्रहित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें और केवल स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही खरीदें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑटो चालकों से आरटीओ से वार्ता रही विफलऑटो चालकों ने खोला मोर्चा

Fri Jul 24 , 2026
मुआवजा नहीं मिलने से ऑटो चालकों में आक्रोश किसी भी समय चक्का जाम हड़ताल की चेतवानी . आजमगढ़। आटो रिक्शा चालक से समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले चालकों को लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर संगठन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के प्रदेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement