
(पंजाब) फिरोजपुर 08 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
अमृत वेला प्रभात सोसाइटी, फिरोजपुर की ओर से भगवती एन्क्लेव में सुखदेव शर्मा एवं रंजू बाला जी के निवास स्थान पर श्रद्धापूर्वक भजन-कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान संगत ने भजन-कीर्तन और नाम-सिमरन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने बाला जी के झंडे लहराते हुए,राम राम का गुणगान कर सभी के सुख-शांति, खुशहाली और चढ़दी कला की कामना की। संगत ने पूरे श्रद्धा भाव से प्रभात फेरी में भाग लिया।
इस अवसर पर अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के संस्थापक सचिन नारंग, राजेश वासुदेवा, अरुण नंदा, सक्षम बजाज, पुष्कर राजपूत ने सुन्दर भजन सुनाकर भक्तों को निहाल कर दिया।
सुखदेव शर्मा, रंजू शर्मा, कमल शर्मा अनिल कालिया, अनिल गुप्ता, संजीव कुमार, शहर के प्रमुख उद्योगपति समीर मित्तल व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि अमृत वेला में प्रभु का नाम-सिमरन और भजन-कीर्तन मन को शांति प्रदान करता है तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना की भावना को मजबूत करता है।


