रक्तदान मानवता की सेवा का एक महान कार्य : प्रो. वीरेंद्र पाल

आईएमएस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) द्वारा हार्ट हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से आईएमएस की कंप्यूटर लैब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। तीन घंटे चले इस शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट (डॉ.) वीरेंद्र पाल ने शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ’’रक्तदान मानवता की सेवा का एक महान कार्य है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और इसकी पूर्ति केवल स्वैच्छिक रक्तदाताओं के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि एक रक्तदाता तीन लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
प्रो. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर समाज में जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आईएमएस तथा हार्ट हेल्प फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी।
आईएमएस के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ एस. भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर विद्यार्थियों को मानव सेवा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर प्रो. अनिल मित्तल एवं हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिविर का दौरा किया और विद्यार्थियों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के संयोजक डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय में विशेष उत्साह रहा। रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद पात्र लोगों से रक्तदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में डॉ. सलोनी दीवान, डॉ. जय किशन चंदेल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. उत्कर्ष मंगल, डॉ. ममता, डॉ. पलक, दिशा तथा सौरव गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आईएमएस की ओर से सभी रक्तदाताओं, हार्ट हेल्प फाउंडेशन की टीम तथा आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर विद्यार्थी को मिले समान अवसर और सम्मानः प्रो. इंदू पांडेखंडूरी

Wed Aug 19 , 2026
आठ दिवसीय ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी द्वारा यूजीसी- एमएमटीटीसीकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहयोग से आठ दिवसीय ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज के […]

You May Like

Breaking News

advertisement