नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन तत्पर

महासमुंद 27 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष 91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन महासमुंद ने भी अपील किया है कि जिले के नागरिक व उनके परिजनों के सहायता के लिए स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07723-223305 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोटाटोला में विद्युत क्षमता का बड़ा विस्तार: 3.15 की जगह 5 एमव्हीए ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

Thu Aug 27 , 2026
मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम ने किया ऊर्जीकृत, 23 गांवों के 3069 किसानों एवं उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज और विश्वसनीय बिजली का लाभ मोहला/गोटाटोला, 27 अगस्त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के गोटाटोला क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को […]

You May Like

advertisement