अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में विश्व खेल परिषद, हरियाणा के तत्वाधान में पैरा कबड्डी सेमिनार का आयोजन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 अगस्त : कुरुक्षेत्र, हरियाणा पैरा कबड्डी सेमिनार में देशभर के 50 से अधिक कबड्डी ऑफिशियल्स ने लिया भाग, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हरियाणा को देने और खेल बजट में न्यायसंगत हिस्सेदारी की उठी मांग।
कुरुक्षेत्र स्थित अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में विश्व खेल परिषद, हरियाणा के तत्वावधान में पैरा कबड्डी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार 20 से 30 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पूरे भारत से 50 से अधिक कबड्डी ऑफिशियल्स ने भाग लिया।
सेमिनार का शुभारंभ स्वामी गोपाल दास जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद, द्वारा की गई।
इस अवसर पर भारतीय पैरा कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप सिंह कोस, राजेश कुमार भीम अवॉर्डी, पैरा कबड्डी संघ के प्रधान देवी मलिक, जगबीर सिंह, अर्जुन अवाड़ी धर्म सिंह भीम अवॉर्डी, सुरजीव पाल नेजर अर्जुन अवार्डी, ताजल गोस जी चेयरमैन भारतीय पैरा कबड्डी संघ, मनोज कुमार तथा करण सिंह मलिक, राजकमल ढांडा, हरिकेश सहारन, सुरेश सहारण,सहित अनेक खेल पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हरियाणा की खेल प्रतिभा को मिले अंतरराष्ट्रीय मंच।
कार्यक्रम के दौरान विश्व खेल परिषद, हरियाणा ने कहा कि हरियाणा की पहचान केवल कृषि, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि देश और विश्व स्तर पर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा के लिए भी है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अंतर-सदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Sat Aug 29 , 2026
जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में ‘कुशाग्र सदन’ ने लहराया परचम, प्राप्त किया प्रथम स्थान। थानेसर, संजीव कुमारी 29 अगस्त : गुरुकुल में अंतर- सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।इस प्रतियोगिता […]

You May Like

Breaking News

advertisement