गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अंतर-सदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में ‘कुशाग्र सदन’ ने लहराया परचम, प्राप्त किया प्रथम स्थान।

थानेसर, संजीव कुमारी 29 अगस्त : गुरुकुल में अंतर- सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।
इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण गुरुकुल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों के लिए लिखित प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रत्येक सदन से किया गया, जिन्होंने आगे अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी में अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व किया।
इसके बाद कुशाग्र, तेजस्वी, मेधावी और प्रगति सदन के चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अंतिम चरण में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में सामाजिक विज्ञान, समसामयिक घटनाएँ, खेल, संक्षिप्त रूप तथा रैपिड फायर जैसे विभिन्न चरण शामिल थे। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, त्वरित सोच, सूझ-बूझ और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जूनियर विंग:
प्रथम – कुशाग्र सदन
द्वितीय – तेजस्वी सदन।
तृतीय – मेधावी सदन
चतुर्थ – प्रगति सदन।
सीनियर विंग:
प्रथम – कुशाग्र सदन
द्वितीय – तेजस्वी सदन।
तृतीय – मेधावी सदन
चतुर्थ – प्रगति सदन।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निदेशक महोदय ने उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की तथा कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने गतिविधि प्रभारी श्री सुनील आहूजा की कुशल व्यवस्था, सुनियोजित प्रबंधन और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किए गए समर्पित प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का विस्तार करने तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में ज्ञान मंदिर बनना भारत के लिए गौरव की बात : मिलिंद परांडे

Sat Aug 29 , 2026
18 मंजिला ज्ञान मंदिर में गणमान्यों का किया गया सम्मान, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने की शिरकत। थानेसर, संजीव कुमारी 29 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर से कुरुक्षेत्र को ओर […]

You May Like

advertisement