छात्रों के ऊपर पुलिस दुर्व्यवहार को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल एसपी की मुलाकात

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर छात्रों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार और जिले में कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि एक सितंबर 2026 को आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार द्वारा अध्यक्षता किए जाने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने 15 छात्रों को कथित रूप से गालियां देते हुए कोतवाली सदर के लॉकअप में बंद कर दिया। सपा नेताओं का आरोप है कि छात्रों को करीब सात घंटे तक लॉकअप में रखा गया। इस दौरान पानी मांगने के बावजूद उन्हें पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। छात्रों की रिहाई के बाद सीओ सिटी द्वारा कथित तौर पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं भयभीत किया गया तथा राजनीति से दूर रहने की बातें कही गईं। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी के समक्ष पुलिस के इस रवैये को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई से छात्रों में आक्रोश है और अधिकारियों के इस प्रकार के व्यवहार से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सपा नेताओं ने जिले में बढ़ते अपराध, सामंती तत्वों द्वारा पीडीए वर्ग के लोगों के कथित उत्पीड़न तथा पुलिस द्वारा शिकायतों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने थानों और तहसीलों पर कथित धन उगाही तथा दबंगों के प्रभाव में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किए जाने का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा नेताओं के प्रभाव में आकर जमीनों पर जबरन कब्जा कराने का काम कर रही है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, विधायक कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, ओम प्रकाश राय, शिवसागर यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनैलो ने सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन, मांगें जायज, सरकार जल्द करे समाधान : सूबे सिंह त्यौड़ी

Mon Sep 7 , 2026
शाहाबाद,भावना शर्मा 7 सितंबर : सोमवार को इनैलो ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। इनैलो के जिलाध्यक्ष जयपाल चढूनी और हल्काध्यक्ष सूबे सिंह त्यौड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement