ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण बदलकर चोरी करने वाले एक आरोपी व एक महिला गिरफ्तार, 03 नाक की कील बरामद

V V NEWS | आजमगढ़

ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण बदलकर चोरी करने वाले एक आरोपी व एक महिला गिरफ्तार, 03 नाक की कील बरामद

आजमगढ़। जनपद के थाना जीयनपुर पुलिस ने अजमतगढ़ कस्बे में स्थित ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण देखने के बहाने नाक की कील बदलकर चोरी करने के मामले में एक पुरुष आरोपी और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 03 पीली धातु की नाक की कील बरामद की है। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 07 सितंबर 2026 को वादी विनोद वर्मा, निवासी गुरु गोविंद नगर वार्ड नंबर 06, अजमतगढ़ ने थाना जीयनपुर में तहरीर दी थी कि कस्बा अजमतगढ़ स्थित उनकी श्रेया ज्वेलर्स की दुकान पर एक पुरुष और दो महिलाएं आभूषण देखने के बहाने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान वे 05 पीस नाक की कील बदलकर चोरी कर ले गए।

तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 374/2026, धारा 305(A) एवं 318(4) बीएनएस के तहत अज्ञात एक पुरुष और दो महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद चौकी प्रभारी अजमतगढ़ उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी अमन कुमार उर्फ रामबहादुर पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष तथा एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों को रजादेपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर देशी शराब के ठेके के पास से करीब 2:50 बजे हिरासत में लिया।

बरामदगी

  • 03 अदद पीली धातु की नाक की कील।
  • घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमन कुमार उर्फ रामबहादुर पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
  2. एक अभियुक्ता।

मामले में धारा 317(2) एवं 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, चौकी प्रभारी अजमतगढ़, हेड कांस्टेबल केश्वेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद, महिला कांस्टेबल अंजली यादव एवं महिला कांस्टेबल नेहा मिश्रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

V V NEWS
आपकी आवाज, आपकी खबर

संवाददाता राजकुमार जायसवाल

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon Sep 7 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 07 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

You May Like

Breaking News

advertisement