एसवीएसयू में फिजियोथेरेपी ओपीडी शुरू, 20 रुपये में मिलेगा उपचार

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया उद्घाटन, आसपास के ग्रामीण भी उठा सकेंगे लाभ।

पलवल, प्रमोद कौशिक 8 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग में ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मंगलवार को फिजियोथेरेपी ओपीडी का उद्घाटन किया। उन्होंने मात्र 20 रुपए परामर्श शुल्क के साथ विश्वविद्यालय के अतिरिक्त आसपास के देहात सहित सभी लोगों के लिए ओपीडी सेवाएं देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारे पास अत्याधुनिक लैब हैं और एसवीएसयू अपना सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब लोगों को फिजियोथेरेपी करवाने के लिए न तो ज्यादा दूर भटकना पड़ेगा और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि फिजियोथेरेपी आज स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। चोट, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों की समस्या, कमर दर्द, गर्दन दर्द और शारीरिक कमजोरी जैसी कई समस्याओं में फिजियोथेरेपी काफी उपयोगी साबित होती है। इस अवसर पर उन्होंने डीन, एसएफएमएएचएस प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग और फिजियोथेरेपी विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने भी फिजियोथेरेपी लैब का अवलोकन किया और पूरे स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के संसाधनों का आसपास के ग्रामीणों को भी पूरा लाभ मिलना चाहिए। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कहा कि अब काफी विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी को करियर के रूप में अपनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि ओपीडी सेवाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदान की जाएंगी। सभी लैब को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने फिजियोथेरेपी विभाग शुरू करने और ओपीडी सेवाएं प्रारम्भ करने के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज, डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, डॉ. सोनम खनगवाल, डॉ. भारती तंवर, डॉ. अदिति अग्रवाल, डॉ. विवेक और डॉ. राम मेहर भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement