उत्तराखंड: जजों की चयन परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, तीन पदों के लिए 42 वकीलों ने दिया था एग्जाम

उत्तराखंड: जजों की चयन परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, तीन पदों के लिए 42 वकीलों ने दिया था एग्जाम,
सागर मलिक

नैनीताल हाइकोर्ट की ओर से राज्य में हायर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के लिए आयोजित परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी सफल नहीं हुआ। 22 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे ही नहीं और 42 में से कोई साक्षात्कार के लिए योग्य नहीं पाए गए।

नैनीताल हाइकोर्ट की ओर से राज्य में हायर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के लिए आयोजित परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी सफल नहीं हुआ। 22 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे ही नहीं और 42 में से कोई साक्षात्कार के लिए योग्य नहीं पाए गए। परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है।

प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज के तीन पदों के लिए बार के अधिवक्ताओं में से सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी। हाइकोर्ट की ओर से तीन पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा कराई गई। परीक्षा कुल 600 अंक की थी, जिसमें चार पेपर थे। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए कुल 64 उम्मीदवार योग्य पाए गए। इनमें 22 ने तो परीक्षा दी ही नहीं। शेष 42 में से एक भी

उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए सफल नहीं हो पाया।

हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा के लिए बार के वे अधिवक्ता योग्य थे, जिनकी आयु 35 वर्ष तक हो और उन्हें सात वर्ष वकालत का अनुभव हो। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक निर्धारित थे।

यह थी अर्हता
परीक्षा के लिए बार के वे अधिवक्ता योग्य थे, जिनकी आयु 35 वर्ष तक थी और उन्हें सात वर्ष की वकालत का अनुभव था। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक निर्धारित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजन फ्री में करेंगे बदरीनाथ दर्शन, वीरांगनाएं बेटिया बनेगी ड्रोन दीदी

Sun Apr 13 , 2025
देहरादून: पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजन फ्री में करेंगे बदरीनाथ दर्शन, वीरांगनाएं बेटिया बनेगी ड्रोन दीदी,सागर मलिक देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की है. देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार 12 […]

You May Like

advertisement