सिमराहा में पेड़ से लटका मिला विक्षिप्त व्यक्ति का शव
सिमराहा (अररिया)
थाना क्षेत्र के सिमराहा कॉलोनी की छोटी नहर पर स्थानीय लोगों की नज़र बुधवार सुबह पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी। तुरंत शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव की पहचान 40 वर्षीय सुबोध ठाकुर पिता पांचू ठाकुर के रूप में हुई जो बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर चकरवा गांव का रहने वाला है। लोगों ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन गड़बड़ था। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण कुछ दिनों से सिमराहा थाना क्षेत्र के हलहलिया पंचायत निवासी अपने सगे साढू शलेन्द्रर शर्मा के घर पर ही सह परिवार रह रहा था। उनके तीन बच्चे भी हैं। मंगलवार की रात वह भोजन करने के बाद साढू के घर से निकला तो देर रात तक नहीं लौटा। खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। सुबह लोगों की नज़र पेड़ पर पड़ी। वहीं सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सिमराहा पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। मृतक के साढू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस द्वारा शव सोंपा जाएगा उसके बाद मृतक के परिजनों की सहमति पर यह तय होगा कि उनका दाह संस्कार कहाँ किया जाएगा।