अयोध्या:ग्राम प्रधान की पत्नी के असमयिक निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों में शोक की लहर

अयोध्या:———
ग्राम प्रधान की पत्नी के असमयिक निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों में शोक की लहर।
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
हमारे मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के विकासखंड मिल्कीपुर के गोठवारा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पत्नी रंजना सिंह 40 वर्ष की हृदय गति रुकने से असामयिक निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों ने पैतृक गांव गोठवारा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू सिंह ने बताया कि पत्नी रंजना सिंह की अचानक तबीयत 10 / 11 की रात खराब हुई सीने में दर्द हुई जब तक की उन्हें उपचार हेतु ले जाने के लिए तैयारी की गई की रात में ही हृदय गति रुकने से दम तोड़ दिया । घर में कोहराम मच गया मृतक रंजना सिंह फैजाबाद जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेसी नेता स्वर्गीय राम नारायण सिंह की पुत्रवधू है क्षेत्र मैं दुखद घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रधानों का ताता लग गया श्रद्धांजलि देने एवं दुख में शामिल होकर परिवार को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना देने पहुंचे पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा, बार एसोसिएशन अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ पांडे , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल कुमार सिंह राजू क्षत्रिय बोर्डिंग अयोध्या के अध्यक्ष अरविंद सिंह सपा के वरिष्ठ नेता छेदी सिंह जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा अशोक कुमार सिंह एडवोकेट विनय प्रकाश सिंह एडवोकेट आनंद विक्रम सिंह उर्फ शिशू सिंह एवं मिल्कीपुर ब्लाक के ग्राम प्रधान गणो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अंतिम विदाई में हिस्सा लिया अंतिम संस्कार जमथरा श्मशान घाट पर किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के समाजसेवी बीकेओझा हो सकते हैं विधायक दावेदार

Thu Jan 13 , 2022
अयोध्या:———–बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के समाजसेवी बीकेओझा हो सकते हैं विधायक दावेदारमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या270 विधानसभा दरियाबाद बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी के दावेदार माने जाने वाले समाजसेवी बीके ओझा लगातार टिकट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ पार्टी का […]

You May Like

Breaking News

advertisement