अम्बेडकर नगर | भारतीय जनता पार्टी के सम्मेलनों व सभाओं में सरकार उपलब्धियों बताई जा रही हैं। अब भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का तिलक कर उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे। फोटो को भाजपा के व्हाट्स एप ग्रुप में अपलोड करना होगा। भाजपा कार्यालय पर इसके लिए प्रदेश मुख्यालय से पत्रक, स्टीकर और रोली आदि सामग्री आ गई है। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित लोगों तक पहुंचकर उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश में लगे हैं।बूथों पर अब योजनाओं के लाभार्थियों की सूची मोबाइल नंबर सहित प्राप्त कर ली गई है। इस सूची के आधार पर भाजपा के पदाधिकारी और अन्य नेता लाभार्थियों से मिलेंगे। उनका कुमकुम और रोली से तिलक करेंगे। उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे। इस फोटो को भाजपा के ग्रुप में डालेंगे। टिकट के दावेदारों के बारे में भी यह पता चलेगा कि कौन धरातल पर कितना काम कर रहा है।
Next Post
अम्बेडकर नगर:वरिष्ठ नेता योगेंद्रनाथ त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नामित
Thu Jan 13 , 2022