हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र रत्नदक्ष चिट्ठा मन्दिर पिपली में आज मकर सक्रांति के पावन पर्व पर हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मन्दिर के महंत राम अवतार दास के सानिध्य में जनकल्याण, विश्व में खुशहाली सुख समृद्धि के लिए मंदिर परिसर में यज्ञ में आहुतियां डाली गई।
मुख्य यजमान परवीन चौधरी रहे।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, यज्ञाचार्य विजय पाल ,महंत विजय दास , जय शर्मा चेला महंत राम अवतार ,जितेंद्र मदन, विजय कुमार भट्टी,विजय कुमार, रिंकू धीमान, संजय रोहिला, गौरव अरोड़ा, अश्वनी, कमल मीना, कविता, ललिता इत्यादि गणमान्यजन उपस्थित रहे साथ ही भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।